Two Line Shayari
Two Line Shayari: शायरी वो एहसास है जो दिल की बात को कुछ शब्दों में कह देती है।
कभी प्यार जताने के लिए, कभी दर्द बयां करने के लिए, और कभी मुस्कुराने के लिए — दो लाइन की शायरी ही काफी होती है।
आज हम लाए हैं आपके लिए Beautiful Two Line Shayari in Hindi, जो छोटी है पर दिल को छू जाती है। आप इन्हें अपने दोस्तों, प्यार, या सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। 💫
Two Line Shayari

मुहब्बत बुरी है बुरी है मुहब्बत,
कहे जा रहे हैं, किये जा रहे हैं…

वो इस अंदाज़ में मुझसे मोहब्बत चाहती है,
मेरे ख्वाब में भी अपनी हुकूमत चाहती है.!!

मेरी उदासियां तुम्हे कैसे नजर आएंगी,
तुम्हे देखकर तो हम मुस्कुराने लगते हैं।

वो भी जिंदा हुआ, मै भी जिंदा हूं,
कत्ल सिर्फ़ इश्क़ का हुआ है..!!

मुद्दतों बैठे रहे हम तेरे एहसास के साथ,
दूर के दूर रहे और पास के पास…

कुछ शिकायतें बनी रहें तो बेहतर हैं,
चाशनी में डूबे रिश्ते वफादार नही होते।

सुलगते लम्स की खुशबू हवा में छोड़ गया,
वो जो हमसफर था, सफर में छोड़ गया…

राह तकते जब थक गई आंखे,
फिर तुझे ढूंढने मेरी आंख के आसूं निकले..

वक्त भी… कैसी पहेली दे गया…
उलझने सौ… जां अकेली दे गया…

दिल की तकलीफ़ कम नही करते,
अब कोई शिकवा हम नही करते…
Two-Line Shayar with Images

दिल ना उम्मीद तो नही नाकाम ही तो है,
लंबी है गम की शाम मगर शाम ही तो हैं…

तितली से दोस्ती न गुलाबों का शौक है,
मेरी तरह उसे भी किताबों का शौक है।

वो एक बात जिसे बोलने को मरते थे,
वो एक बात हमें बोलनी नही आई।

अगर, मगर, और काश में हूं…
फिलहाल में अपनी ही तलाश में हूं…

सब कर लेना लम्हें ज़ाया मत करना,
गलत जगह पर जज़्बे ज़ाया मत करना।

कैसा अज़ीब रिवाज़ दुनिया का हो चला,
खुश दिखना खुश होने से ज़रूरी हो गया।

गमों की मुझ पर कुछ ऐसी नजर हो गई,
जब भी हम हंसे ये आँखें नम हो गई !!

मेरा सबसे प्यारा एहसास हो तुम,
दूर हो लेकिन मेरे दिल के पास हो तुम।

सुलगते लम्स की खुशबू हवा में छोड़ गया,
वो जो हमसफर था, सफर में छोड़ गया…

जो मुश्किलों से नहीं भागते,
वही असली योद्धा होते हैं।
Best Two Line Shayari
तुम दूर रहो या करीब रहो,
मेरी चाहत हमेशा तुमसे ही रहेगी_
आसमां इतनी बुलंदी पे जो इतराता है,
भूल जाता है जमीं से ही नज़र आता है।
तू मेरे साथ होगा तो क्या कहेगा जमाना,
मेरी यही एक तमन्ना और तेरा यही एक बहाना.!
कर के बेचैन मुझे फिर मेरा हाल ना पूछा,
उसने नजरें फेर ली मैने भी सवाल ना पूछा.!
मुझे फुर्सत कहां, कि मैं मौसम सुहाना देखूं…
तेरी यादों से निकलूं, तब तो जमाना देखूं..!
हर तमन्ना जब दिल से रुखसत हो गई,
यकीन मानिए फुरसत ही फुरसत हो गई..!
जरूरी नही की तुम भी चाहो मुझे,
मेरा इश्क है, एक तरफा भी हो सकता है!
बेवक्त बेवजह बेसबब सी बेरुखी तेरी,
फिर भी बेइंतहा चाहने की बेबसी मेरी।
बेशुमार जख्मों की मिसाल हूं मैं,
फिर भी हंस लेता हूं कमाल हूं मैं !!
रहे न कुछ मलाल बड़ी शिद्दत से कीजिए,
नफ़रत भी कीजिए ज़रा मुहब्बत से कीजिए.!
Awesome Two-Line Shayari In Hindi
रोज़ रोज़ जलते हैं, फिर भी खाक़ न हुए,
अजीब हैं कुछ ख्वाब भी, बुझ कर भी राख न हुए.!
जो मिट जाये वो दर्द क्या..
और जो झुक जाये वो मर्द क्या ।
लोग प्यार में तबाह होते हैं,
हमने तो होश में रहकर बर्बादी चुनी है!
बदला तो सभी ले लेते हैं,
हम तुम्हारी तबाही लेकर आएंगे.!
सोएंगे एक दिन हम भी बहुत सुकून से,
उस दिन बहुत लोगों की नींद उड़ जायेगी।।
लोग बदलते नहीं ‘ग़ालिब’
बे-नक़ाब होते है …
इश्क़ तो हमारा भी चुम्बकीय था,
पर उसी में आयरन की कमी थी..!
वक़्त आने दो मिलने के लिए क्या,
देखने के लिए भी तरस जाओगे। “
” हक से अगर दो तो नफरत भी कबूल हमें,
खैरात मे तो हम तुम्हारी मोहब्बत भी न लें! “
अगर जिंदगी सोने की लंका में जीनी है…!
तो रावण तो बनना ही पड़ेगा…!!
Two-Line Shayari In Hindi On Life
जो आया है वो जाएगा भी,
बस मर्जी हमारी होगी!
इश्क हमारा एक तरफ़ा होगा,
पर खौफ हमारा चौतरफ़ा है.!
मीठी बातें करना नहीं आता हमें,
सच सुनना हो अगर तभी बात करना।
बोल कर नहीं करके दिखाओ,
क्योंकि लोग सुनना नहीं देखना पसंद करते हैं।
जितना बदल सकता था ख़ुद को बदल लिया…!!
अब जिसको शिकायत है वो अपना रास्ता बदलें…!
ख्वाबों को पंख दो, उड़ान भरने दो,
आसमान छूने का जज़्बा रखो!
ये जिंदगी के फलसफे बड़े ही अजीब है,
जो दिल के सच्चे है उनके ही हिस्से में गम है!
हवा गुजर गई पत्ते हीले भी नही,
वो शहर में आए हमने मिले भी नही!
जरूरी नहीं की हम सबको पसंद आए,
बस जिंदगी ऐसे जियो के रब को पसंद आए !
पहले लोग मरते थे आत्मा भटकती थी,
अब आत्मा मर जाती है लोग भटकते है!
2 Line Shayari Life
इश्क़ की तासीर कुछ ऐसी होती है,
जो पास न हो, वो भी बहुत खास होती है!
मेरे लहजे में जी हुजूर न था,
इसके अलावा मेरा कोई कसूर न था।
हर बात “हद” में अच्छी लगती है..
मगर तुम “बेहद” अच्छी लगती हो..
जब ठिकाना ही तुम हो..
तो खुशियाँ दुनिया भर में कहाँ ढूंढें..
होंगी लाखों महफिलें इस जहान् में..
मगर तेरे साथ जैसा सुकून कहीं और नहीं…
एक लम्हा, सौ सवाल..
सौ में सिर्फ तेरा ख्याल…
जो तुम साथ नहीं..
तो मैं कुछ भी नहीं…
तेरे प्यार में मैंने एक बात सीखी है..
तेरे साथ के बगैर ये दुनिया फीकी है…
किसी फूल में इतनी महक नहीं..
जितना मुझमें तुम महकते हो…
मेरे सीने में एक दिल है..
उस दिल की धड़कन हो तुम…
नहीं चाहिए कोई तुझसे बेहतर..
मुझे तेरे साथ ही सुकून मिलता है…